ब्रज संस्कृति के हिसाब से होगा मथुरा का विकास- हेमा मालिनी

यमुना भी होगी प्रदूषण मुक्त, तीन माह बाद मथुरा में दिखेगा विकास

जनता की समस्याऐं सुनती हुई सिने तारिका एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी

मथुरा। लोकसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत से बिजयी होने के बाद सिने तारिका ससंद में शपथ लेने के बाद अब ब्रजवासियों को जीत का आभार व्यक्त करने तथा उनका दुख दर्द बांटनें के लिए मथुरा आई और उन्होंनें दो दिन मथुरा में रहकर जनता दरबार लगाया इसके पश्चात होने आज होटल राधा अशोक में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद का चहुंमुखी विकास होगा मथुरा का ब्रज की संस्कृतिक के हिसाव से विकास होगा तथा वन्दरों के आतंक से मुक्ति के लिए ब्रज में मंकी सफारी बनवाने के प्रयास करेगी। मथुरा को स्वच्छ रखनें के लिए वह हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ उन्होंने जनपद के विकास के लिए ब्रजवासियों व भाजपा प्रदाधिकारियों से पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की हैं। सिने तारिका व मथुरा लोकसभा सीट की सांसद हेमा मालिनी ने पत्रकार वार्ता में कहा है। उन्होंने यमुना को प्रदूषण से मुक्ति करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता कर चुकी है उन्होंने आश्वासन दिया है कि गंगा को प्रदूषण मुक्ति करने की योजना में ही यमुना को भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह मथुरा आई है और उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुना है और अब उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा जो समस्याएं प्रशासनिक स्तर की है उन्हें अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराया जायेगा और जो समस्याएं केन्द्र सरकार के स्तर की है उसके लिए सम्बन्धित मंत्रियों से तथा जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री से वार्ता कर समस्याओं का सामाधान किया जायेगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बन्दरों की समस्या ब्रज में बहुत गंभीर है वहीं ब्रज में पेड़ों की कमी होने की वजह से बन्दर आक्रामक रूप धारण करने लगें है तथा उन्हें अब बीमारी भी लगनें लगी है जो जन समुदाय के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि बन्दरों को स्वच्छ बातारण में रखनें के लिए ब्रज में एक मंकी सफारी बनवाया जायेगा। इसके लिए वह वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना तैयारी करायेगी तथा पयार्वरण व वन मंत्री के साथ वार्ता करके मंकी सफारी की स्थापना भी करायी जायेगी। उन्होंने मथुरा सड़कों के बारे में कहा है कि उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता की है और प्रशासन के सहयोग से शहर व देहात क्षेत्रों को बनवाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मथुरा व वृन्दावन को स्वच्छ शहर बनाने की है इसके लिए हम सभी ब्रजवासियों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन मथुरा व वृन्दावन पुरी तरह स्वच्छ शहरों की श्रेणी में होगा उस दिन उनका सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनपद के विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया है लेकिन धरातल में दिखाई देने के लिए उन्हें तीन महीनें का समय चाहिए। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, महामंत्री रवीन्द्र पांडेय, पूर्वमंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व विद्यायक प्रणत पाल सिंह, राजेश चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेश चैधरी, मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti