ब्रजप्रेस क्लब व उपजा के पत्र पर राष्ट्रपति सचिव ने लिया संज्ञान

उप्र सरकार के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

एक समाचार पत्र के आगरा कार्यालय पर हुई थी तोड़फोड़ की घटना और पत्रकारों पर हमला

ब्रज प्रेस क्लब व उपजा ने महामहिम राष्ट्रपति से की थी कार्यवाही की मांग?

इससे पूर्व पीएमओ तथा भारतीय प्रेस परिषद् ने भी यूपी के मुख्यसचिव को दिया था कार्यवाही का आदेश

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति के सचिव ने ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि इस मामले में कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया है। इससे पूर्व पीएमओ तथा भारतीय प्रेस परिषद् द्वारा भी ब्रज प्रेस क्लब को पत्र भेजकर मांग के अनुरूप कार्यवाही करने के आदेश दिये जाने की जानकारी दी गई थी। 

विदित हो कि पिछले दिनों देश के एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित दैनिक समाचार पत्र के आगरा हैड ऑफिस में आसाराम के बेटे नारायण साईं के समर्थकों द्वारा हमला, तोडफोड़ एवं मारपीट की घटना हुई थी, जिसको लेकर ब्रज प्रेस क्लब एवं उपजा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक की गई थी। जिसमें इस घटना को घोर निंदनीय बताते हुए हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर समाचार पत्र के ऑफिस एवं पत्र के सम्पादक व पत्रकारों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने, और इस प्रकरण पर ऐसी कठोर कार्यवाही की जाये कि आगे कोई भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति किसी अखबार व पत्रकार के साथ घटित न हो। अगर इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही न हुई तो पूरे प्रदेश के पत्रकार धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी आन्दोलन से पीछे नहीं हटेंगे की बात से देश के प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, भारतीय प्रेस परिषद् आदि को पत्र भेजकर तत्काल इस संबंध में कार्यवाही की मांग की गई थी। 

इस पर राष्ट्रपति भवन से बुधवार को ब्रज प्रेस क्लब को मिले पत्र में महामहिम राष्ट्रपति के सचिव पुरूषोत्तम दास ने यह बताया कि इस मामले में कार्यवाही के लिए उप्र शासन के मुख्य सचिव को तथ्यों पर कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय से ब्रज प्रेस क्लब को मिले पत्र में पीएमओ के अधिकारी वीबी हरीहरन तथा भारतीय प्रेस परिषद् के अवर सचिव सतीश मग्गा ने भी आवश्यक कार्यवाही के लिए उप्र के मुख्यसचिव को भेजे जाने की जानकारी दी थी। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti