ब्रजयात्रा करने आए श्रद्धालुओं की पलटी बस

मथुरा । मथुरा ब्रजयात्रा को आए यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर थाना गोविन्द नगर क्षेत्र स्थित मसानी रोड पर पलट गई। इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। सूचना पाकर जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  

जानकारी के अनुसार शुक्रवार हरदोई से बृजयात्रा के  लिये आयीं तीर्थयात्रियों की एक बस नम्बर यूपी 30 एटी 1469 में सवार लोगों ने जन्मभूमि दर्शन करने के बाद वृन्दावन की ओर मंदिरों के दर्शन के लिये प्रस्थान किया तभी मसानी चैराहा पर अचानक अनियन्त्रित होकर बस पलट गई। बताते है कि इस बस में करीब 50 लोग सवार थे और वे वृन्दावन दर्शन कर बालाजी के दर्शनों के लिये जाने वाले थे। बस पलटते ही बस में सवार लोगों में आहाकार मच गया। क्षेत्रीय लोगों राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट जिला घटना स्थल पर पहुंच गये और उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में राधे, सन्तोष सिंह, सुधा सिंह, पूजा सिंह, शीला, सविता सिंह, रीना सिंह, उर्मिला देवी, मधु शुक्ला, श्यामा देवी, रामप्यारी, मालती सिंह, रानी आदि घायल हो गये जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताते है कि पलटी हुई बस का बताया गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti