ब्रजेन्द्र पहलवान सिहोरा ब्रज केसरी घोषित

मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिव शक्ति व भदौरिया ग्रुफ के सहयोग से  जिला कुश्ती दंगल का आयोजन नगला माना के आरएसडी पब्लिक स्कूल पर किया गया। स्वर्गीय माधव सिंह बाबूजी की स्मृति में आयोजित जनपद के दंगल में युवा पहलवानों ने भाग लिया। जिला केसरी का खिताब 80 किलों से 90 किलो के मध्य कराया गया इस प्रतियोगिता के आयोजक संघ के महासचिव अशोक पहलवान ने बताया कि ब्रजेन्द्र पहलवान को जिला केसरी मथुरा घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार राय, एसपी ट्रैफिक आशुतोष दिवेदी, एसपी ग्रामीण अजय कुमार पांडेय, सीआरपीएप के कमांडेट ब्रजेश प्रताप सिंह द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भागवताचार्य कृष्णचन्द्र ठाकुर, एसडीएम सदर राजेश कुमार, विद्यायक पूरन प्रकाश, सुजीत प्रधान, सीओं फायर दीपक शर्मा ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। जिला केसरी का मुकाबला ब्रजेन्द्र पहलवान सिहोरा एवं झम्मन पहलवान मथुरा के मध्य हुआ जिसमें बजेन्द्र पहलवान को विजयी घोषित किया गया।  विजयी पहलवानों को सम्मान स्वरूप गुर्ज मेडल शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उम्मेद खलीफा व चन्द्रमोहन चैधरी ने सभी अतिथियों का पटुका व माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किये। संचालन चैयरमैन राजकुमार सिंह ने किया। निर्णायक भूमिका में भगवान सिंह कोच, निहाल कोच, भोलू कोच, आदि थे। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 हरीओम चतुर्वेदी, मेजर विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, जयवीर राघव, हरीश, रामवीर, महाराज सिंह, जगन्नाथ, अशोक, ओमकार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti