
मथुरा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के मार्गदर्शक भाईजी को स्वतन्त्रता दिवस पर पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर समस्त शिक्षा जगत में में हर्ष व्यक्त किया गया। ब्रम्ह्देव शर्मा विद्या भारती में भाई जी के नाम से प्रख्यात हैं। समाज सेवी और प्रकाण्ड विद्वान भाई जी ने समाज सेवा के काम करते हुए, अनेक पुस्तकों का लेखन भी किया है। संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए, उन्होंने समाज सेवा में भी उल्लेखनीय और अभूतपूर्व योगदान दिया है। भाई जी मूलतः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने सम्पूर्ण भारत में विद्याभारती के विद्यालयों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। वे काफी समय तक विद्या भारती के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री रहे हैं। उनका सम्मान सभी समर्पित शिक्षाविद् का सम्मान है। भाई जी को पदम्श्री पुरस्कार से सम्मानित करने पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य डा0 अजय शर्मा, प्रबन्धक जगदीश प्रसाद अग्रवाल, आचार्य डा0 राकेश चतुर्वेदी, विजय यादव, डा0 धर्मेन्द्र अग्र्रवाल व समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS