ब्लैकस्टोन गल्र्स इन्टर कालेज में बच्चों के लिए समय कैम्प

मथुरा। पैन्थर मार्शल आर्ट एकेडमी से सम्बद्ध ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज द्वारा मार्शल आर्ट स्टंट कुश्ती, एथलेटिस, डान्स, आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 जून को चलाया जा रहा हैं। वरिष्ठ कोच तकनीकि विशेषज्ञ अरूण कुमार आर्य, सन्जू यादव पहलवान, कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि उक्त समर कैम्प में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तथा सांय 5ः30 से 6ः30 तक प्रतियोगियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में योगा प्राणायाम ज्ञान इत्यादि निःशुल्क हैं। पदाधिकारियों ने युवा पीढ़ी व अभिभावकों से आग्रह किया है कि उक्त समर कैम्प से लाभ उठाये। ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मी सिंह ने बताया कि कालेज द्वारा 18 जून को प्रातः 8 बजे से निःशुल्क कराटें की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें चयन समिति द्वारा अग्रिम राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन कर प्रशिक्षित किया जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti