भक्ति की खुश्बू से महक उठी गिरिराज धरा

 

जतीपुरा में आयोजित रसोत्सव शोभायात्र में उपस्थित भागवत भक्त एवं अन्य

इन्सैट में भागवत किंकर गोपाल प्रसाद उपाध्याय

गोवर्धन। भागवत किंकर गोपाल प्रसाद उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत रस वर्षा करते हुये कहाकि नारी के लिए पतिव्रत धर्म ही सर्वो परिधर्म है। गोमाता की सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा है। हम सभी भारत वासियों की गोवंश की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कलियुग के देव गिरिराज प्रभु को साक्षात भगवान बताते हुऐ कहाकि राधाकृष्ण की कृपा के बिना ब्रज भूमि में प्रवेश नहीं हो सकता। जतीपुरा स्थित बिनानी भवन में श्रीमद्भागवत सामृत रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सिर पर मंगल कलश लिए महिलाओं ने बैंड बाजों से निकलती भक्तिमय धुनों के साथ गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना की। आसमान से होती पुष्प वर्षा पर मानो आस्था नाच उठी। अनिल कुमार भाटिया ने श्रीमद्भागवतजी की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतुल भाटिया, घन श्याम भाटिया का विशेष सहयोग रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti