भक्तों ने पंचकोसीय मथुरा परिक्रमा लगाई

यमुना मुक्तिकरण के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर यमुना मुक्ति को प्रारम्भ हुआ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन

मथुरा। यमुना मुक्त हो इस संकल्प की पूर्ति में हरिनाम संकीर्तन ही सबसे बड़ी शक्ति है। 3 पफरवरी मंगलवार से यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ कर दिया गया है जो यमुना जी आने तक सतत चलता रहेगा। अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया कि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यमुना जी आने तक सतत् चलता रहेगा जो यमुना मुक्तिकरण अभियान के सतत् प्रयास करने का प्रतीक होगा।

मथुरा। यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान की सपफलता हेतु गोपालपीठेश्वर स्व0 विठ्ठलेश जी महाराज की पुण्य तिथि से प्रारंभ की गयी पंचकांसीय मथुरा परिक्रमा प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि के अवसर अवसर पर पुण्यतीर्थ विश्राम घाट से प्रारंभ हुई। उसी क्रम में गोपालपीठेश्वर के आचार्य यदनन्दन महाराज के नेतृत्व में दूध की धार के साथ प्रारंभ हुई। इस अवसर पर महेश चतुर्वेंदी, लड्डे पेड़ा, कुलदीप दुवें, सुभाष सैनी, अमित पाठक, बादाम छाप चतुर्वेदी, लाला बाबा, आशीष पाठक, मुकन्द चतुर्वेदी, रामदास, अजय चतुर्वेदी, आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। परिक्रमा मार्ग में जगह जगह पर लोगों ने पुष्पावर्षा कर परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत भक्तों का जोश देखतें ही बनता था और वह जोशीलें नारे लगाकर यमुना प्रदूषण मुक्ति माॅग कर रहें थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login