भगवान बौद्ध की अष्टधातु की मूर्ति सहित दो पकड़े

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह 

पुलिस का दावा, मूर्ति की कीमत पांच करोड़

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसेरा होटल के पास से 1 किलो 14 ग्राम वजन की अष्टधातु की भगवान बौद्ध की मूर्ति दो लोगों के कब्जे से बरामद की है। पुलिस इसे चोरी की बता रही है और दावा कर रही है कि इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ की है। 

बुधवार एसएसपी डा.राकेश सिंह ने इस बारे में पत्रकारों को बताया कि मूर्ति बेचने के लिये रामकिशन उपाध्याय पुत्र किशन लाल निवासी बारी वृन्दावन हाल निवासी आनंद धाम कालोनी हाईवे प्लाजा के पीछे तथा बिरजो ठाकुर पुत्र गज्जा जो बारी वृन्दावन का रहने वाला है, ये इसे बेचने ले जा रहे थे। बसेरा होटल के पास ये लोग खड़े थे तभी हाईवे पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते दोनों लोगों को पकड़ लिया जिनसे ये मूर्ति बरामद हुयी है। सुबह सवा आठ बजे दोनों को पकड़े जाने की बात बतायी गयी है। इनका एक साथी निहाल सिंह चैधरी निवासी आनंदधाम कालोनी हाईवे प्लाजा के पीछे भागने में सफल रहा। बताते हैं कि भागा हुआ निहाल सिंह पुराना मूर्ति चोर है जो पुलिस के हत्थे नहीं चढा। थानाध्यक्ष हाईवे सुबोध यादव और एसआई छत्रपाल सिंह व सिपाहियों ने इन्हें पकड़ने में अच्छी भूमिका निभाई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti