भजनकुटी मामले में जांच को पंहुचे एसपी देहात

मथुरा। वृन्दावन के राजपुर स्थित परिक्रमा मार्ग में गत दिनों भजनकुटी पर हुयी तोड़फोड़ और हमले की जांच कर रहे हैं। आज वे वृन्दावन कोतवाली पंहुचे और बताया कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। काफी लोग रडार पर हैं जिनकी जांच हो रही है और उन पर गाज गिर सकती है। 

एसपी देहात ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की सच्चाई सामने लायी जायेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। इस प्रकरण की गूंज काफी ऊपर तक हुयी थी। भूमाफियाओं के इस कारनामे ने साधु-संत और समाज में भी भारी हलचल पैदा कर दी थी। प्रदेश स्तर से पुलिस अधिकारियों ने भी इसे संज्ञान लेकर स्थानीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिये थे और इसी क्रम में एसपी देहात के कुशल निर्देशन के चलते दोषियों को सामने लाया जा रहा है। एसपी देहात की कार्यप्रणाली शुरू से ही स्वच्छ और निष्पक्ष रही है जिसके चलते उनपर पुलिस महकमे में काफी भरोसा किया जाता है। आज उन्होंने पूछने पर पत्रकारों को बताया कि इस घटना में पुलिस की संलिप्तता की वे जांच कर रहे हैं। कहा कि घटना के समय चारपाई पर पड़े व्यक्ति से मारपीट ही नहीं की गयी थी बल्कि उसके साथ और भी गंदा कृत्य किया गया। उस समय वहां गये उपनिरीक्षक और चेतक दस्ते का रोल क्या रहा? इस सब की जांच की जायेगी। संभावना है कि इस जांच में चार-पंाच पुलिसकर्मियों के खिलाफ गाज गिर सकती है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti