मथुरा। जिला ईंट भट्ठा एसो. के अध्यक्ष चै. सुधीर सिंह एवम् महामंत्री भानुप्रकाश वाष्र्णेय की सूचना के अनुसार भट्ठों पर छाये इस बड़े संकट पर चर्चा एवम् 27 जुलाई को जन्तर मन्तर पर होने वाले प्रदर्शन में जनपद के भट्ठा स्वामियों की भगीदारी पर चर्चा के लिए एक आवश्यक बैठक बाघर्रा स्थित पं. लोकमणि शर्मा डिग्री कालेज में 26 जुलाई रविवार को प्रातः बजे से बुलाई है संरक्षक राजकुमार मामा ने सभी भट्ठा मालिकोें से इस अहम बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।





