भण्डारे में भाग लेने पहुंचे सपा महासचिव

 हनुमान बाग आश्रम में भाग लेने पहुंचे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं बाबा सियारामदास तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार 

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम में शनिवार आज आये सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भण्डारा, प्रसाद ग्रहण किया और कहा कि गोवर्धन में आने से उन्हें शांति मिलती है। बाबा सियारामदास से उन्होंने आर्शीवाद लिया। मथुरा-वृन्दावन के विकास होने की बात भी जनमानस को बताते कहा कि सरकार यहां के विकास के लिये पूरी तरह से काम कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सिरसागंज के विधायक हरीओम यादव और समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता मौजूद रहे। आज गोवर्धन में हनुमान बाग आश्रम पर आयोजित भण्डारे में आये सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव राजनैतिक प्रश्नों से बचते रहे। बोले कि मैं धार्मिक स्थान पर आया हूँ इसीलिये कोई राजनीति की बात नहीं करना चाहता लेकिन विकास की बात करने से वे चूके भी नहीं। उप्र में सरकार की तारीफ करते वे नजर आये।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti