भदनवाारा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

मथुरा। थाना व कस्बा सुरीर के गांव भदनवारा में दिनदहाड़े एक घर से चोर लाखों रूपये मूल्य का सामान और आभूषण चुरा ले गये। जानकारी के अनुसार कोतवाली सुरीर के गांव भदनवारा में चोरों ने प्रताप ंिसह पुत्र डूूंगर सिंह के घर पर धावा बोला और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराकर ले गये। चोरी गये माल की कीमत छह लाख रूपये के करीब बतायी जा रही है। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृह स्वामी अपनी पत्नि व बच्चांे के साथ खेत पर चारा लेने गया था। जब ये लोग घर वापिस लौटे तो घर में घुसते ही दंग रह गये। घर का सामान चारों ओर फैला हुआ था। 

घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी अज्ञात चोर पार ले गये। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों का हुजूम लग गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti