भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग तलहटी में केशव कृपा सेवा ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल भक्तगण

गोवर्धन। केशव कृपा ट्रस्ट के तत्वाधान में परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज वाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को गिरिराज जी के दुग्धाभिषेक एवं कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व पं0 गया प्रसाद समाधि स्थल पर व्यास हिमेश शास्त्री के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों एवं भक्तों ने पंचामृत व दूध से गिरिराज जी का अभिषेक किया। शोभायात्रा हरिनाम कीर्तन के साथ तलहटी से होकर बूरे वाली बगीची तक पहुंची। कथा के शुभारंभ पर व्यास हिमेश शास्त्री ने कहा कि हम सभी श्रान्त हैं और कथा हमें शांत करती है। जीवन में समस्याओं का आना स्वाभाविक है, किन्तु कथा हर परिस्थिति में हमारा मार्ग दर्शन करती है और प्राणी के समस्त दुखों का विनाश कर उसे प्रभु प्राप्ति का अद्भुत रस प्रदान करती है। इस मौके पर मुख्य यजमान कैलाश खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, गजराज सिंह, विनोद गुप्ता, राजरानी अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, महेन्द्र यादव, विमला यादव, राजेश शर्मा आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti