
निर्माेही अखाड़ा में भागवत कथा शुभारंभ के मौके पर निकाली गई कलशयात्रा में संत मदन मोहन दास जी व अन्य भक्तगण
गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग बड़ा बाजार स्थित निर्माेही अखाड़ा सीताराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस मौके पर निर्माेही अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मदन मोहन दास जी महाराज के निर्देशन में शोभायात्रा मानसी गंगा की परिक्रमा के साथ हाथी दरवाजा, चक्लेश्वर, दसविसा, त्रिपोलिया बाजार होकर निकाली गई। भागवत कथा के शुभारंभ पर संत मदन मोहन दास जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा साक्षात् कृष्ण का स्वरूप है। इसके श्रवण करने से भगवत प्राप्ति सहज ही हो जाती है अतः कथा श्रवण मन लगाकर करें। इस मौके पर राम नरेश मिश्र, रश्मि मिश्रा, गौरव, ज्योति, प्रिया, लता मिश्रा, महंत सीताराम महाराज, चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा पहलवान, महेश खंडेलवाल, विनोद गोस्वामी आदि थे।





