मथुरा। श्री गोवर्धन नाथ सेवा समिति द्वारा दिव्य एंव भव्य छप्पन भोग का आयोजन आन्यौर परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में सम्पन्न हुआ। श्रीगिर्राज को 56 प्रकार के देशी गाय के घी से निर्मित 2100 किलो प्रसाद भेंट किया गया। छप्पन भोग उत्सव का प्रांरभ सभी सदस्यों द्वारा प्रातः श्रीगिरिराज प्रभु के समक्ष छप्पन भोग लगाकर प्रांरभ हुआ। तदउपरांत सैकड़ो की संख्या में पधारेसाधु-संतो को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों से पूरा वातारण गिरिराज मय हो गया। प्रभु से दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रीगिर्राज धरण के जयकारोंसे आकाश गुजायमान हो गया। रात्रि 10 बजे से उपरांत प्रभु की आरती कर शयन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अशोक बेरीवाल, जंयती प्रसाद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, उमेश जुगसना, योगेन्द्र शर्मा, हेमन्त अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अतुल राया, चरनदयाल, विपिन राया, अनिल कौशिक, प्रदीप, मनीष, श्याम, विष्णु वृंदावन, ओपी वर्मा, भगवानदास कोयला वाले आदि उपस्थित थे।





