वृन्दावन। भारत रत्न पूर्व प्रधनमंत्राी अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिवस की तैयसारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मथुरा मार्ग स्थित मोदी भवन में प्रेसवार्त का आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिसंबर को श्री वाजपेयी के जन्मदिवस की तैयारियांे की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि श्रीवाजपेयी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज 2 हजार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरण भी किया जायेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा एवं क्षेत्राीय कार्यकारिणीय सदस्य सुनील चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष के जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर ब्रहद स्तर पर भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। वहीं श्रीवाजपेयी के जीवन पर विशेष रूप से तैयार की गयी डाॅक्यूमेन्ट्री का प्रसारण होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश पण्डित ने जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कृष्णमुरारी मोतीवाला, कृष्ण गोपाल शर्मा, महेश चन्द शर्मा, डा. रूपकिशोर वर्मा, अनिल पाठक, दयाशंकर शर्मा, नन्द कुमार पाठक, वीरेन्द्र शर्मा, महेश चन्द शर्मा, विजय किशोर मिश्र, गिरधरी बृजवासी, सभासद वैभग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।





