मथुरा। भाजपा सांसद हेमामालिनी ने आज गुडेरा, सिहोरा व मनोहर पुर तथा दघेटा में जनसभा करके भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह पूजा सिंह व रामवती शर्मा, हरकेश देवी, अशोक देवी व रतन सिंह अजय सिकरवार, योगेश चैधरी के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत के घोटालो पर जोरदार प्रहार किया। जनपद की टूटी सड़कों व पानी की समस्या के लिये जिला पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियो की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने जनता को चुनोती देते हुए कहा कि आप भरस्टाचार के खिलाफ खड़े क्यों नही होते, आपके विकास का पैसा नेताओ के जेब में जा रहा है इस अराजकता से मुक्ती के लिये आप भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाये। इस अवसर पर डा. डी पी गोयल, लक्ष्मीं नरायन चैधरी प्रनतपाल सिंह, एसके शर्मा, अजय पोईया, श्याम अहेरिया, मुरारी लाल, सुरेश भारद्वाज, रामकिशन पाठक, मनोज उपाध्याय, हीरा सिंह, सालिग्राम सिंह, तारकनाथ पाण्डेय, संजय लवानियां अभिषेक गौतम दिनेश अग्रवाल रामेश्वर सारस्वत आदि उपस्तिथ थे ।





