सांसद हेमा मालिनी सहित प्रदेश स्तरीय कई नेता रहेगे मौजूद
मथुरा। भाजपा किसानो की मुआवजे की लड़ाई को निर्णायक स्तर तक लड़ने का तय कर चुकी है इस के लिए प्रथम चरण में गाव गांव जनसम्पर्क व् किसान समागम के बाद अपनी सांसद हेमा मालिनी को किसानो के लिए संघर्ष को मैदान में उतार दिया है इसी क्रम में आगामी 23 अप्रैल को राया ब्लाक के ग्राम अनोडा मे विशाल किसान पंचायत के माघ्यम से किसानो से सीध संबाद स्थापित करेंगी उनके साथ किसान हितैषी प्रदेश भाजपा महामंत्री पंकज सिंह किसानो के दुःख दर्द को सुन समझ कर प्रदेश व् रास्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
कस्बा राया में पत्रकार वार्ता करके किसान पंचायत के विषय बिंदु पर जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, प्रणत पाल सिंह, अजय कुमार पोइया ने बताया की 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे किसानो की बर्बादी व् किराये व् बटाई पर खेती हर को समस्या व ऋण की समस्या, भूमि अधिग्रहण बिल व मृतको को मुआवजा आदि बिन्दुओ पर चर्चा व् बिमर्श होगा इस वार्ता में डीएन गौतम, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, मेघ श्याम सिंह, केपी सिंह, राकेश बंसल, सतपाल, माधव, पुलकित, सुधीर सारस्वत, बलवीर सिंह, मोहित अग्र्रवाल, मुकुल नितिन दिवाकर, संजय लवानिया, विनोद, मुकेश पाठक, कालीचरण, सुनील चैधरी, हरिओम चैधरी, महावीर सिंह, गौरव बंसल, संजय गोयल, मूली शर्मा आदि थे।





