भाजपा अनुसूचित मोर्चा 26 को प्रदर्शन करेगा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में हुई। बैठक में मुरादाबाद के कांठ प्रकरण में दलित वर्ग पर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा किये जा रहें अत्याचार का विरोध् करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयाल ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह हमेशा ही मुस्लिमों के पक्ष में कार्य करके मुस्लिम त्राुष्टिकरण की नीति के तहत हिन्दुसमाज का अपमान करते रहे हैं। मुरादाबाद के कांठ में अनुसूचित समाज के धर्मिक स्थल मन्दिर में पिछलें समय से लगें लाउण्डस्पीकर को उतरवाकर अनुसूचितों पर पुलिस प्रशासन ने जिस तरह लाठी बरसाकर अमानवीय निन्दनीय कृत्य किया हैं। इसें भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी अनुसूचित समाज के पूजा स्थल का अपमान किए जाने का विरोध् करेगी। जिला महामंत्राी रवीन्द्र पांडेय एवं पूर्व विद्यायक अजय कुमार पोइया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध् में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे विकास बाजार में ध्रना प्रदर्शन कर अपना विरोध् प्रगट करेगी। जिलाध्यक्ष डा. मुकेश आर्यबन्ध्ु ने कहा कि सपा और बसपा की पुलिस दलितों को कमजोर न समझें, कांग्रेंस की तरह समाजववादी पार्टी को उखाड़ पफैंक दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष डा. डीएन गौतम, एवं ब्रज क्षेत्रा के उपाध्यक्ष डा. जेपी मौर्य ने कहा कि उक्त ध्रना प्रदर्शन एतिहासिक होगा और उसमें लगभग दस हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग्र लेगे। बैठक में चैं0 सत्यपाल सिंह, डा. दीपा अग्रवाल, जीवन लाल माहौर, रामकिशन पाठक, विजय मिस्त्राी, राकेश बंसल, संजय शर्मा, विकास कुमार, संजय वाल्मीकि, सुभाष चक्रवति, नीरज कुमार, देवीदास पाथरे, नन्दलाल खरें, सुरेश खरंें छैलबिहारी, यतेन्द्र बन्टी, नीलम पांडेय, मीरा गोस्वामी, छाया रावत, पारूल शर्मा, केपी सिंह, अश्वनी माहेश्वरी, आसदि उपस्थित थे। संचालन सन्तोष वाल्मीकि ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti