भाजपा का छाता तहसील पर प्रदर्शन कर आन्दोलन का आगाज

गाँव वालो की लड़ाई लड़ेगी बसंती, किसान व् कार्यकर्ताओ संग आन्दोलन को समर्थन

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऐलान के अनुसार छाता त तहसील पर प्रदर्शन करते हुए किसानो व् कार्यकर्ताओ की आवाज को उठाया जिलाध्यक्ष डीपी गोयल व् प्रणतपाल सिंह ने प्रशासन को ललकारते हुए कहा कि किसानो मजलूमो कार्यकर्ताओ की आवाज को दावने नही दिया जायेगा चाहे इसकी कोई कीमत चुकानी पड़े कल कुशीनगर में पाकिस्तान का समर्थन कर देशद्रोह का कार्य करने करने वालो को माफी व् मुआवजे की मांग करने बाले किसानो पर लाठी गोली और लुट हत्या जैसे मुकदमे ये कैसा न्याय है इससे अराजकता पैदा होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। पूर्व विधायक अजय पोईया, रघुवर तोमर तरुण सेठ भानुप्रताप ने क्षेत्र की किसान व् कानून व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा की आज किसान व् नागरिक खून के आंसू रो रहे है किसान को विजली पानी खाद यूरिया की जगह गोली मिल रही है कानून व्यवस्था ध्वस्त है सिपाही की सरेआम हत्या हो रही है तो जनता का जीवन क्या सुरक्षित है सभी ने मिलकर बैराज के किसान आन्दोलन को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया साथ साथ किसानो को शीघ्र मुआवजा व् किसानो व् कार्यकर्ताओ की बिना शर्त रिहाई की मांग की जिला मिडिया प्रभारी रामकिशन पाठक ने बताया की आज से किसानो की लड़ाई में क्षेत्र की सांसद हेमामालिनी अगुआई करेगी और बैराज के डुव पीडि़त गावो के किसान व् कार्यकर्ता से मिलेगी व् आवश्यकतानुसार आगामी कदम उठेयेगी धरने में जगपाल सिंह भगवत रूहेला भीमसेन शर्मा निर्भय पाण्डेय, धर्मवीर, चंद्रपाल  अवदेश गुप्ता गोपेन्द्र सिंगज नवल किशोर गिरधारी यादव नारद सिंह रवि कुंतल देवेन्द्र शर्मा महेश शर्मा परेश शर्मा खगेन्द्र सिंह आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti