भाजपा के चाल चरित्र चेहरा एक वर्ष में ही उजागर- कुं0 नरेन्द्र सिंह

मथुरा। काग्रेंस के वरिष्ठ नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों व भाजपा की चार देवियों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार व नगर पालिका मथुरा की पहली बरसात में ही पोल खुल गई हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र चेहरा एक वर्ष में ही उजागर हो गये है। जो आरोप कलमाडी पर थे वहीं अरोप वसुन्धरा व उनके पुत्र पर हैं इसलिए इन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री फर्जी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के भ्रष्टाचार पर मौन धारण किये हुए हैं। श्री सिंह ने नगर पालिका मथुरा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका में कमीशन खोरी के चलते सभी निर्माण कार्य घटिया किस्म के हो रहे हैं। जिसकी वजह से अभी हाल ही में बनी सड़कें उखड़ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा की चार देवियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए साथ ही देश से भी माफी माॅगनी चाहिए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti