
मथुरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के विरूद्व भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने फोन पर गाली गलोज करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वृन्दावन भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश पंडित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने उससेें फोन गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी हैं। जिसें भाजपा नेता राजेश पंडित ने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के विरूद्ध गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS