मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आठ फरवरी को मथुरा आयेंगे। श्री शाह वृन्दावन में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज के शांति सेवा आश्रम में मंदिर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे है। भाजपा जिला इकाई द्वारा श्री शाह के स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.डी.पी. गोयल व जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ फरवरी को मथुरा आ आयेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना एक्सप्रेस9वे के वृन्दावन कट पर उनका स्वागत जिला भाजपा के तत्वाधान में किया जायेगा। भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी रामकिशन पाठक ने बताया कि श्रीशाह पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार (आज) मध्यान्ह एक बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर होगी।





