सौंख में अचानक वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर अग्रवाल के निवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, साथ है चैयरमैन शिवशंकर वर्मा व अन्य
सौंख। मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के मामले में रविवार को कस्बा में तनावपूर्ण शांति बरकरार रही। हालांकि दिन भर हिन्दूवादी संगठनों की बैठक ने पुलिस को जमकर मशक्कत करायी। दिन भर पुलिस इधर से उधर दौडती रही।
दोपहर को अचानक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के कस्बा आगमन की खबर सुनकर पुलिस सक्रिय हो गयी। बाद में पता चला कि श्रीकांत शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर अग्रवाल के यहां उनकी बीमार धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल को देखने आये है। जब तक श्रीकांत शर्मा कस्बा में रहे तब तक पुलिस की निगेहबानी जारी रही। बाद में श्रीकांत शर्मा के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस बारे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवंशंकर वर्मा ने बताया कि श्रीकांत शर्मा जाजनपट्टी के पास नगला अउआ निवासी व पार्टी कें मंडल सदस्यता प्रमुख कैप्टन लालसिंह की आकस्मिक निधन पर सांत्वना व्यक्त करने भी गये। श्रीकांत शर्मा कें साथ जनपद से जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, आरएन भारद्वाज, रघुवीर सिंह तोमर, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा आदि साथ थे। इस मौके पर जगदीश सिंह बलजीत सिंह, विजय सिंह, संजू सिंह, साकेत अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।





