मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने सदस्यता व महासम्पर्क के साथ प्रशिक्षित कार्यकताओ की फौज तैयार करके बूथो पर तैनात करने का निश्चय किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व ब्रज क्षेत्र प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख निर्भय पाण्डेय ने बताया कि नए व पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओ को संगठन की मजबूती व चुनाव फतह हेतु विभिन्न चरणों में प्रशिक्षित करके और अधिक मजबूत व बहुउपयोगी बनाने का नेतृत्व ने निर्णय लिया है इसको लेकर प्रथम चरण में प्रदेश स्तरीय पधाधिकारी व जिला अध्यक्षो की कार्यशाला बरेली में हो चुकी है और आगामी 15 अगस्त व 16 अगस्त को आगरा के वटेश्वर में मण्डल अध्यक्ष व जिला स्तरीय प्रशिक्षण हेतु पदाधिकारी व व्यवस्था प्रमुखो मथुरा व आगरा विभाग की कार्यशाला आयोजित होगी। जनपद के जिला प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख के रूप में जिला मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक एडवोकेट बनाया गया है। उनके सहयोग से आगामी प्रशिक्षण शिविरो को सम्पन्न कराया जाएगा। जिला प्रशिक्षण प्रमुख रामकिशन पाठक ने बताया की आगामी 15,16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से वटेश्वर आगरा में विभाग का शिविर आयोजित होगा। मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 2000 से 2500 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे जिसमे सक्रिय व बूथ स्तर के कार्यकर्ता होंगे जिन्हें संगठन की रीति निति व सरकार के कार्यो से अवगत कराया जायेगा।





