मथुरा । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन व छावनी मंडल उपाध्यक्ष तपेश भारद्वाज के संयोजन में नव मतदाताओं को जोडने के लिए बाढ़पुरा-सदर मैं कैंप लगाकर सैकड़ों की संख्या में नव मतदाताओं को फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मथुरा अब तक इस अभियान में 10 से 12 हजार लोगों को नव मतदाता के रूप में फार्म भरवाकर भेज चुकी है। कैंप संयोजक तपेश भारद्वाज ने कहा कि इस अभियान के तहत मंडल की सभी गली बस्ती व युवा केन्द्रों पर यह अभियान चलाकर प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा का ये गंभीर प्रयास है। कैंप में कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, नागेंद्र सिकरवार, डॉ हीरा अत्येन्द्र, संजय गोविल, लता अग्रवाल, हीरा मित्तल, मोहिनी शर्मा, मदन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक मौजूद रहे आदि रहे। इस अवसर पर आभार प्रकट करते हुए





