फरह। बीते दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक दीनदयाल धाम में हुई। बैठक में पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने कहा की 9 सितम्बर को जनपद में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट को घेरा जायेगा। जिसमे जनपद से भाजपा के कार्यकर्ता भाग लेंगे और फरह मंडल से करीब पाँच हजार कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सालिगराम बटिया ने कहा की पुरे प्रदेश में जंगल राज कायम है रोज लूट चोरी हत्याएं बलात्कार जैसी बार्दाते हो रही हैं प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा है। बैठक में भीकम चंद्र दुबे ने कहा की प्रदेश में अभी तक ओलावृष्टि के चेकों का वितरण नहीं हुआ है। ब्रज प्रदेश मंत्री ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा की अब युवाओ को कमर कसनी होगी और इस भृष्टाचार सरकार को उखाड फेकना है युवा भाजपा के झंडे का डन्डा है। अब समय आ गया है भाजपा को यूपी में लाने का।बैठक में जिला पंचायत चुनाव समिति का गठन भी किया गया। चुनाव समिति में राजदर्शन पचोरी, वैध कोमल प्रसाद शर्मा, बृजमोहन गौड़, द्वारिका, लाल सिंह, लालता प्रधान, ओमप्रकाश निषाद, सुरेश चंद, हुकुम सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीवान सिंह तरकर, विभोर गोयल, बैठक में मुख्य रूप से जगमोहन पाठक, हरिशंकर पाठक, ताराचंद पराशर, अशोक प्रधान, लक्ष्मीचंद शास्त्री, हरिशंकर शर्मा, राधारमण भास्कर, हीरा लाल गौड़, मनीष पचैरी, राजेश पचैरी, रमेशचंद, यतेन्द्र कटारा, नरेश कटारा, पूरन चंद्र, गिरिराज सिंह, जयप्रकाश, जगवीर, भूरि सिंह, वीरेंद्र सिंह, विष्णु, रामकुमार पाठक जीतेन्द्र आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता राजदर्शन पचैरी ने तथा संचालन बृजमोहन गौड़ ने किया।





