
हवालत में भाजपा नेता कुंवर निषाद से मिलनें की मना करने पर भाजपाईयों ने सिपाहियों को धुना
सपाहियों को मारपीट कर किया घायल, रायफल तोड़ी, बर्दी की तार तार, आरोपी तीन भाजपाईयों के विरूद्व दर्ज
भाजपाईयों से झड़प के बाद मौके पर मौजूद एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस बल के साथ
पुलिस प्रशासन के विरोध में हवन करते प्रदर्शनकारी
टूटी हुई रायफल दिखाता सिपाही
मथुरा। जनपद के थाना सदर बाजार स्थित कलेक्टैट पर बनी हवालत में भाजपा नेता से पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथी भाजपा नेताओं नहीं मिलवाने पर भाजपा नेताओं ने हवालत में जबरदस्त तांडव किया। भाजपा नेताओं ने पहलें तो पुलिस कर्मियों के साथ जमकर गाली गलोज की इतनें पर भी उनका मन नहीं भरा तो भाजपाईयों ने दो पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की तथा उनकी सरकारी राइफल को तोड़ दिया तथा तथा वर्दी को भी तार तार कर दिया और आरोपी तीनों भाजपा नेता मौके से भाग गये। मारपीट में सिपाही बुरी तरह घायल हो गये। वहीं हवालत पर मारपीट की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी सदर अनिल यादव, थाना सदर बाजार प्रभारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घायल सिपाहियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं जेल में निरूद्व भाजपा नेता सहित मिलनें आये दोनो भाजपा नेताओं के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
मिले घटनाक्रम के अनुसार गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र के किसानों की माॅगों को लेकर जिला कारागार में निरूद्व भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद को न्यायालय में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए लाया गया था। न्यायालय में पेश करने के बाद भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद को कलैक्टैट स्थित हवालत में रखा गया तभी उनसे मिलनें के लिए भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर आये। जिन्होंने हवालत पर तैनात पुलिस कर्मियों से कुंवर सिंह निषाद से मिलनें की बात कहीं जिस पर उन्होंने भाजपाओं नेताओं से कुंवर सिंह निषाद से मिलनें से मना कर दिया। जिसके चलते पुलिस कर्मियों व भाजपाओं नेताओं में पहलें तडका भड़की हुई उसके बाद भी बात बनती नहीं देख भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज शुरू कर दी जब हवालत पर तैनात सिपाही पवन व सुजीत ने इसका विरोध किया तो भाजपाओं नेताओं ने सिपाहियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी तथा जमीन पर पटक पटक कर उनकी पिटाई की तथा उनकी सरकारी राइफल को भी तोड़ दिया। उक्त घटनाक्रम को देख साथी कर्मचारियों को आते देख हमलावर भाजपा नेता वहाॅ से भाग खड़ें हुए। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी सदर अनिल यादव, थाना प्रभारी सदर बाजार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। अधिकारियों ने घटना सथल का निरीक्षण कर घायल सिपाहियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही आरोपी भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर सहित जेल में निरूद्व भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद के विरूद्व पुलिस कर्मियों से मारपीट, तथा सरकारी कार्य में बाधा डालनें की रिपोर्ट दर्ज कर दोनो भाजपा नेताओं की तलाश शुरू कर दी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS