भाजपा नेताओं ने घेरा गोवर्धन थाना

गोवर्धन थाने पर घेराव और प्रदर्शन के दौरान बोलते पार्टी के जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह।भाजपा नेताओं ने घेरा गोवर्धन थाना

मथुरा। आज मंगलवार भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन क्षेत्र के लोगों ने जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह के नेतृत्व में गोवर्धन थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थाने के अन्दर फर्स बिछाकर बैठ गये और सपा सरकार को जमकर कौसा। बढ़ते अपराधों पर चिन्ता जताई। गोवर्धन क्षेत्र में रोजाना हो रही लूट, हत्या, डकैती, परिक्रमार्थीओं से छीना-झपटी कर चिन्ता व्यक्त करते कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के शासन काल में अपराध तेजी से बढ़ रहे है लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं। थानों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है पुलिस पैसा मांगकर रिपोर्ट लिखती है अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही चैकी और थाने बेचे जा रहे हैं। सपा के दलाल थानों में मंड़राते रहते हैं। कानून व्यवस्था की पोल खुलकर रह गयी हैं। अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस अपनी मनमानी कर गरीब लोगों का उत्पीड़न कर रही हैं। दौसेरस, मुडसेरस क्षेत्र में रोजाना गोलियां चलने लोगों के टटलूओं द्वारा अपहरण और लूट, हत्या की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर प्रदेश सरकार पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मोहन लाल शर्मा, जुगल पटेल, कारिन्दा सिंह देवकी नन्दन कुम्हेरिया, चेतन मलिक, सनत जैन, विवेक शर्मा, मेघश्याम सिंह, हरिओम शर्मा, हजान सिंह सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti