भाजपा बूथस्तर पर कैम्प लगाकर सदस्य बनायेगी

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर इकाई द्वारा निरन्तर सदस्यता अभियान चलाकर जनमानस को संगठन से जोड़ रही हैं। इसी क्रम में 19, 20 और 21 दिसम्बर को मथुरा शहर में बूथ स्तर पर सदस्यता कैम्प लगाये जायेगे। जिनमें लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा व मीडिया प्रभारी विपुल पारीख ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर 246 प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई हैं। जो तीन दिन तक बूथों पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगे। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान को लेकर सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हतु विचार किया जायेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी राम प्रताप चोहान, ब्रज क्षेत्र सदस्यता प्रमुख अनिल पाराशर, जिला प्रमुख रघुवीर तौमर भगवत प्रसाद रूहेला, व नगर सदस्यता प्रमुख विष्णुदास अग्रवाल उपस्थित रहेगे। बैठक में पार्टी के नगर पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ के सदस्य वार्ड अध्यक्ष व महामंत्री तथा वूथ संयोजक उपस्थित रहेगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti