कार्यालय पर बैठक करते भाजपा पदाधिकारी
5 से 10 दिसम्बर तक सम्पन्न होंगे बूथ स्तरीय गठन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के बूथ व मण्डल स्तरीय गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। आज सह जिला चुनाव अधिकारी पूनम बजाज ने जिला कार्यालय पर मण्डल चुनाव अधिकारियों की बैठक आयोजित की जिसमे सभी मण्डल चुनाव अधिकारियो को सर्वसम्मत व कार्यकर्ताओ की राय से पारदर्शिता पूर्ण गठन प्रक्रिया बूथ से मण्डल स्तर तक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बूथ गठन की प्रक्रिया के तहत सभी मण्डलों में 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक बूथ गठन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी जिसमे 5, 6, 7 दिसम्बर में मण्डलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियांे के साथ मण्डल स्तरीय समन्वय बैठक करके बूथ गठन की प्रक्रिया सुनिश्चित करना व साधारण सदस्यता सूची का बूथ बार अवलोकन कराया जायेगा। सभी के परामर्श से बूथ स्तरीय चुनाव अधिकारियो का चयन किया जायेगा तदोपरांत 8, 9, 10 दिसम्बर तक हर हाल में गठन योग्य बूथों का गठन कर लिया जायेगा। मण्डल स्तर पर बूथ गठन की प्रक्रिया हर हाल में 5 से 10 दिसम्बर की निर्धारित अवधि के मध्य पूरी करनी होगी।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष डीपी गोयल, अजय पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, रघुवर तोमर, नवीन मित्तल, एस के शर्मा, प्रभात चैधरी रामकिशन पाठक, डाॅ. मुरारी लाल, लक्की कमल, योगेश आवा, बंटी चैधरी, तरुण सेठ, प्रताप चन्द्र अग्रवाल, निर्भय पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र राणा, केपी सिंह, मुकेश वाष्र्णेय, सजंय लवानियां, माधव गुप्ता आदि उपस्तिथ थे।





