भाजपा सदस्यता अभियान के लिये तीन तक प्रत्येक बूथ जाएगी- डीपी गोयल

श्रीकांत शर्मा जतीपुरा, हेमा मालिनी मयूर विहार व डीपी गोयल जनरल गंज में सदस्यता प्रमुख

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान को पूरे जोर शोर से करने की तैयारी की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व् जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर तौमर ने बताया की भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने 1730 बूथ व् 35 मंडलों के प्रवासी प्रभारी के नाम तय कर लिए है। सभी मंडल प्रवासी प्रभारी अपने नियत मंडल में जायेंगे व् उनके बूथ प्रवासियों के माध्यम से बूथ प्रमुख की अगुआई में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा तथा प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य का लक्ष्य पूर्ण करना होगा सारे अभियान की कई स्तर पर निगरानी रखी जाएगी सभी छोटे बड़े नेता व् कार्यकर्ता निश्चित रूप से किसी न किसी बूथ पर सदस्यता करायेंगे। सदस्यता प्रमुख रघुवर तोमर ने रामकिशन पाठक ने बताया कि 19 दिसम्बर को श्रीकान्त शर्मा राष्ट्रीय सचिव भाजपा ने जतीपुरा में बूथ नं0 40 पर, सांसद हेमामालिनी ने छावनी क्षेत्र के मयूर बिहार बूथ पर एवं डीपी गोयल ने 253 बूथ जनरल गंज, रविकांत गर्ग कृष्णा नगर, प्रणतपाल सिंह नन्दगाव, रवींन्द पाण्डेय छावनी क्षेत्र, देवेन्द्र शर्मा नगर में व् मनीषा गुप्ता नया नगला व् डीएन गौतम फरह व् अजय पोइया माट में केपी सिंह सोनई ज्ञानेन्द्र राणा गोवर्धन बन्टी चैधरी उस्फार योगेश आवा छटीकरा लक्की कमल चोमुहा आदि बूथो पर सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाये गये है। इसके आलावा सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंडल प्रवासी अपने निर्धारित बूथ व् मंडल पर सदस्यता करा रहे है।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti