भाजपाई कर रहे है ओछी मानसिकता की राजनीति: सिकरवार

भाजपाई कर रहे है ओछी मानसिकता की राजनीति: सिकरवारमथुरा। शनिवार को एक स्थानीय होटल में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान श्री सिकरवार ने कहा कि भाजपा जवाहर बाग के चलते कहीं भी दूर-दूर तक नजर नहीं आई है लेकिन रालोद के कार्यकर्ता गत चार माह से इस मामले में संघर्ष कर रहे है। संघर्ष के बाद दो जांबाज अधिकारियों की शहादत व प्रशासन के संघर्ष के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा व स्थानीय नेता अनगर्ल व मनगढ़त जनता को गुमराह कर राजनीति बयानबाजी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इस बैठक के माध्यम से चेतावनी देता है कि भविष्य में अगर ऐसी ओछी मानसिकता व बयानबाजी भाजपाई जारी रखेंगे तो उन्हें रालोद मुंहतोड़ जवाब देने में संकोच नहीं करेगा। मौके पर भगत सिंह जादौन, कुं. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार, राजपाल सिंह भंरगर, रामवीर सिंह भंरगर, निरंजन सिंह भरंगर, डा. यूनिस कुरैशी, सुरेश भगतजी, हरवीर सिंह व उमेश चैधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login