मथुरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वछ भारत अभियान के तहत महात्मा गाँधी एवं लालबहाुदर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इसके तहत मथुरा जंक्शन पर सफाई अभियान चलाया जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह ने किया। अध्यक्ष के नेतृत्व मे भाजापा के कार्यकर्ता ने जक्शन रेलवे स्टेशन पर अन्दर एव बाहर सड़क पर कूड़ा ढकेलो मे रखकर सफाई कार्य किया। इस अवसर पर मुकेश खन्डेवाल, राजवीर सिंह, नगेन्द्र सिकवार, सिद्धार्थ लोधी, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, मदनमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, श्याम सिंह अहेरिया, दीपा सिंघल, दीपा अग्रवाल, सुषमा साहू, सरोज वर्मा, हीरा अतेन्द्र, गाम्भीर गुर्जर, भूपेन्द्र चैधरी, मंडल महामंत्री विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, राजू यादव, हेमन्त खन्दोली, योगोश आवा, राजवीर सिंह, राजीवराज पाठक, सार्थक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर बरसाना कस्बे में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने कस्बे में सफाई अभियान चलाकर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में अध्यापक व बच्चों ने रैली निकाली। बच्चे सफाई के स्लोगन लेकर अभियान में शामिल हुए। कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल गौड़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आसपास का वातावरण स्वच्छ रहना बहुत आवश्यक है। वहीँ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था श्री राधिका कंप्यूटर सेंटर फॉर एजुकेशन के विद्यार्थियों ने कस्बे के अंदर सफाई में श्रमदान किया। अभियान के दौरान अमेरिका निवासी संस्था के संचालक मोहता दंपति रहे। इस अवसर पर ब्रजेश पंडा, यमुनेश गोयल, साकेत सोनी, भारतेंदु आदि उपस्थित रहे।





