भाड़े पर लाकर गाडि़यों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

 अंर्तराज्यीय गैंग के तीन बदमाश पुलिस द्वारा दबोचे जाने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह 

मथुरा। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिनों से जनपद में ऐसे अन्तर्राज्जीय गैंग के बारे में सूचना मिल रही थी जो दूसरे जनपदों से किराये पर गाडि़यां बुक कर चलते हैं और रास्ते मंे ड्राइवर से असलाहों की नोंक पर गाड़ी छीन लेते थे और उसे बंधक बनाकर फैंक देते थे। इस जानकारी पर एसएसपी ने सीओ महावन अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और गैंग के बारे में सूचनायें इकटठी कीं। इसी क्रम में कल एसओ बलदेव प्रवीण कुमार ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान अरतौनी चैक पोस्ट से गैंग के तीन सदस्यों को लूटी व चोरी की गयी तीन अलग-अलग कंपनियों की लग्जरी गाडि़यों, असलाह सहित पकड़ा है। इनके पास से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या एचआर 99 4613 को दिल्ली छतरपुर से गत 2 फरवरी को बुक किया था। बाद में चालक को खैर व गौंड़ा अलीगढ के बीच में नहर की पटरी पर फैंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिल्ली, नोएडा और मथुरा से पूर्व में भी वाहन लूट व चोरी की घटनाओं को कबूला है। पकड़े गये लोगों में योगेश उर्फ यशपाल पुत्र बनवारी निवासी ढांटौली गौण्डा अलीगढ, सूरज मण्डल पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी दुर्गा पटटी फुटैना जिला मधुवनी बिहार, मनीष पाल उर्फ बनी सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी खण्डार पहासू बुलंदशहर हैं। इनके पास से स्विफ्ट डिजायर के अलावा अर्टिगा मारूति सफेद रंग संख्या यूपी 85 0551, गैट्ज हुंडई काले रंग की संख्या एचआर 51 2701, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, एक तमंचा 32 बोर बरामद किया है। इनको पकड़ने वालों में एसओ बलदेव प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, मुनेश बाबू, विपिन, नीरजकांत, अनिल कुमार, आशीष कुमार शामिल हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti