मथुरा। विश्व सग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय सग्रहालय मथुरा की शैक्षिक प्रसार सेवा अन्तर्गत डाक टिकटों में विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में मथुरा, लखनऊ, कुशीनगर सग्रहालयों के धरोहरों को डाक टिकटों में समाहित किया गया तथा गौतम बुद्व, वंशी वजाती स्त्री, नटराज राधकृष्ण, आदि मूर्तियों के चित्रा प्रमुख हैं। इसके अलावा आगरा का लालकिला, ताजमहल, उत्तर प्रदेश विधनमंडल, कपिल वस्तु, रामपुर की रजा लाइब्रेरी सहित तानसेन, जयसिंह, राहुल सांस्कृत्यायन जय प्रकाश नारायण, गोपाल कृष्ण गोखले, भगनी निवेदिता, डा. वाई शुव्वारॉव, दधिची शंकराचार्य आदि के चित्रा भव्यता प्रदान करते आये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विश्व विरासत के ऊपर प्रकाश डालतें हुए कहा है कि यह हमारी विरासत ही है जो भारत को विश्व में उंचा स्थान दिलाती है और भारत को जगत गुरू की सज्ञा दी जाती हैं। आरसी भाटिया ने भी सग्रंह और विरासयत से सम्बिन्धत डाक टिकटों पर प्रकाश डाला। सभा में डा. प्रेमदत्त, बच्चू सिंह, डा. ताराचन्द्र, श्याम सुन्दर गोस्वामी, विजय कुमार, मानसिंह, शत्राध्न शर्मा, वीएस सक्सैना, डा. नटवर नागर, आदि के साथ सग्रहलय कर्मी उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं आभार डा. एस.के. सिंह ने किया।





