कानपुर । भारत ने अपने 500वें टेस्ट को यादगार बना दिया। टीम इंडिया ने यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को आज अंतिम दिन सोमवार को 197 रन से रौंद दिया। न्यूजीलैंड ने 434 रन के लक्ष्य के सामने घुटने टेक दिए और टीम 87.3 ओवर में 236 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने छह, मोहम्मद शमी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। रॉस टेलर रन आउट हुए।
आज आउट होने वाले कीवी बल्लेबाजों में ल्यूक रोंची (80), ब्रायन वाटलिंग (18), मार्क क्रेग (1), मिशेल सेंटनेर (71), ईश सोढ़ी (17) व नील वेगनेर (0) शामिल हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 318 और दूसरी पारी में 377/5 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड पहली पारी में 262 रन पर आउट हो गया।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा