भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिक मास के आखिरी दिन वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्द्रु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरण करते विवेक अग्रवाल व अन्य
मथुरा। भारत विकास परिषद् ने अधिक मास के आखिरी दिन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्दु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियो को प्रसाद वितरण किया एवं पानी की प्याऊ लगाई, अधिक मास के महीने में लाखो लोग वृन्दावन की परिक्रमा लगाने देश के कोने कोने से आते है व पुण्य कमाते है। भारत विकास परिषद् समय समय पर समाज सेवा के काम तत्परता से करता रहता है। इसी श्रख्ंाला में पेठा वितरण एव्ंम व्याऊ लगाकर सस्ंथा ने बाहर से परिक्रमा करने आये लौगों के साथ पुण्य कमाया। इस अवसर पर प्रान्तीय सहसचिव विवेक अग्रवाल ने कहा इस संस्था का उदे्श्य है सेवा, समर्पण, लौगों की मदद करना और पिछले 8 साल से वृन्दावन में सस्ंथा अनेकोनेक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है निकट भविष्य में यह संस्था अपने आदर्शो का पालन करेगी एवंम् जितना हो सकेगा समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।
इस अवसर पर आनंद अग्रवाल (सर्राफ), देवकीनंदन, विनय गोस्वामी, अवधेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशु एवं आश्रम के लोग आदि उपस्थित रहे।






Related Items
चैतन्य मत का आजीवन प्रचार करते रहे गोस्वामी गल्लू
सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल
भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है : नवीनभाई गोस्वामी