
7 अक्टूबर मंगलवार को गोविन्द मठ वृन्दावन से भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी व यमुना रक्षक दल का प्रचार रथ को स्वामी श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश में प्रचार के लिये रवाना किया गया। यह रथ मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद से होते हुये पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगा और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅचेगा। प्रचार रथ का संचालन भारतीय किसान यूनियन के किसान कार्यकर्ता करेगेें जो गांव- गांव जाकर लोगो को यमुना के जहरीले जल से हो रहे दुश्प्रभावों से अवगत करा कर 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की अपील की जायेगी। मंगलवार को गोविन्द मठ में भारतीय किसान यूनियन व यमुना रक्षक दल के संयुक्त कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना का प्रदूषित होना ब्रजवासियों के लिये दुर्भाग्यपूर्ण जिस ब्रज में यमुना को देवी कह पूजा जाता है आज उसके पवित्र जल की स्थान पर जलरीले नालो का भंयकर प्रदूषित जल आ रहा है। इसलिये यमुना रक्षक दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना की हथिनी कुण्ड से मुक्ती व यमुना के समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह किया जा रहा है ं। दल सभी यमुना भक्तो, साधु-संतो व ब्रजवासियों से अपील करता है कि अपनी मां यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये वे 2 नबम्बर के सत्याग्रह में भाग ले। इसके लिये प्रचार रथ भी प्रदेश भर में प्रचार के लिये रवाना कर दिया गया है जो यमुना पट्टी के सभी वासियों से अपील की जायेगी िकवे सत्याग्रह में भाग ले।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि यमुना मुद्दा जीवन और आस्था दोनो से जुड़ा हुआ है। ब्रज क्षेत्र में यमुना को माँ कहा जाता है जब ऐसी धार्मिक नदी आज अपने अस्तित्व के लिये जूझ रही हो तब अन्य प्रदूषित नदियों की क्या हालात बयां की जायेगी। किसान और नदियों को पुराना नाता है और यमुना हमारे लिये मुख्य क्योकि यमुना किनारे बसने वाले हमारे किसान भाइयों को यमुना के प्रदूषित जल के कारण उनकी कृषि व उनके स्वास्थ को हानि पहुॅच रही है। इसलिये भाकियू राष्ट्रवादी ने यमुना रक्षक दल के साथ 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह किया जायेगा। जिसकी तैयारी के लिये प्रदेश भर में प्रचार रथ निकाल कर किसान भाइयों को सचेत किया जायेगा और उनसे अपील की जायेगी कि ज्यादा से ज्यादा से संख्या में सत्याग्रह मे भाग ले।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना हम सभी ब्रजवासियों की मां है और उसका जल हम सभी कों जीवन देता है परन्तु वर्तमान में यमुना जल जीवन की बजाय हमें बीमारियां दे रहा है इसलिये हम सबको आस्था के साथ - साथ अपने व अपनी आने वाली पीढियों की निरोगी जीवन की कामना के लिये हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराकर उसकी अविरल धारा को ब्रज में लाना होगा।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, प्रदेश सचिव हाशिम खान, भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, राधावल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, प्रणव अग्रवाल, दामोदर सिंह, कृष्णकान्त अवस्थी, गोपाल, सतेन्द्र यादव, घनश्याम आदि उपस्थित थंें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS