भावात्मक विछोह के साथ मंगल कामना

गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती के श्री गुरुषरणम् सविता सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं और मंच पर प्रदर्षित कार्यक्रमों में हर्श मिश्रित संवेदना का संयोग था। अवसर था कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विद्याालय के कक्षा 12 के छात्र - छात्राओं के षैक्षिक - सत्र पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई का।

 

विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र - छात्राओं ने स्वतः स्फूर्त प्रेरणा से कक्षा 12 के छात्राओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जहाँ एक ओर भावात्मक विछोह की करुणा प्रदर्षित की वहीं दूसरी ओर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके  उŸारोŸार उज्जवल भविश्य की मंगल - कामनाएँ व्यक्त कीं।                      

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानदीप के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, निदेषक ( षैक्षिक ) के0जी0 माहेष्वरी तथा प्राचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के पष्चात् कहा कि हमें विष्वास है कि कक्षा 12 के छात्र - छात्रा यहाँ से जाने के बाद भी विद्यालय की स्मृति बनाये रखते हुए कुछ ऐसा करेंगे जिससे स्वयं उनका, उनके परिवार, समाज तथा राश्ट्र का नाम रोषन हो। षिक्षक श्री आदेष षर्मा, श्री जितेन्द्र कुमार एवं श्रीमती रेनू सारस्वत ने भी समस्त अध्यापकों की ओर से छात्रों के सफलता हेतु आषीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि षिक्षक का आषीर्वाद निस्वार्थ होता है और वह विद्याध्ययन तक ही सीमित न रहकर आजीवन उनके साथ रहता है। आवष्यकता है तो केवल प्रगतिषील सोच की। कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं को उपहार भी भेंट किए गये।

कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती नीलम चतुर्वेदी द्वारा किया गया तथा संचालन कक्षा 11 के षुभग सिंह, यामी गर्ग तथा प्रवेष कुमारी ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti