भीमागढ़ी में के0 डी0 मेडिकल काॅलेज द्वारा 300 मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा।

मथुरा। के0डी0 मेडिकल काॅलेज, हॅास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, मथुरा द्वारा शेरगढ़ ब्लाॅक के सुदूर भीमागढ़ी गाॅव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिया गया। इस चिकित्सा शिविर में 300 निधर््न एवं सुविध विहीन मरीजों का जाँच परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गयी। इस शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन, चिकित्सीय परीक्षण, पैथोलाॅजीकल जाँच एवं दवा इत्यादि सभी निःशुल्क रूप से वितरित की गयी। इस शिविर में के0डी0 मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन तथा पैथोलाॅजी एवं फार्मेसी के पैरामेडिकल तकनीकि स्टाफों की टीम ने अपनी सेवायें मरीजों को निःशुल्क रूप से प्रदान की। के0 डी0 मेडीकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर मथुरा के चेयरमैन डाॅ0 राम किशोर अग्रवाल ने बताया कि ये शिविर अनवरत रूप से चलते रहेंगे। शिविर का उदद्ेश्य ग्रामीण मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा गरीब एवं असहाय रोगियों को गुणवत्ता परक चिकित्सीय सुविधयें प्रदान करना है। शिविर का शुभारम्भ ग्राम प्रधन सोबरन सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधन सोबरन सिंह ने बताया कि, उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है कि कैम्पों में इतने अध्कि विशेषज्ञताओं के डाॅक्टर एक साथ अपनी सेवायें प्रदान करते हों एवं उतनी ही अच्छी तरह से प्रत्येग रोगियों की जाँच की जाती हों। उन्होंने आगे कहा कि के0डी0 मेडिकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के चेयरमैन और विषय विशेषज्ञों का बधई देता हूँ जो इस कैम्प के माध्यम से गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान कर रहे है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti