मथुरा। श्रीमदभागवत आयोजन समिति एवं मथुरस्थ सर्वकर्म पाण्डित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में संयमन तीर्थ ;स्वामीघाटद्ध यमुना तट पर भूकम्प त्रासदी में मारे गये लोगों की शांति व मुक्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज के नेतृत्व एवं पं. शशांक पाठक के आचार्यत्व में सर्वप्रथम श्री यमुनाजी का दुग्धाभिषेक पूजन कर उनसे मृत आत्माओं की मुक्ति हेतु प्रार्थना व शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ हवन कर पृउनकी शांति हेतु याचना की गयी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनके निकित्त तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
यज्ञ में प्रमुख रूप से संत राजा बाबा, पं. रमेशदत्त शर्मा, डा. आशुतोष भारद्वाज, नेपाली अभिनेत्री विपना भारद्वाज, सुधीर खड़का, वृषभान गोस्वामी, पंकज पण्डित, राधाबल्लभ शास्त्री, महेन्द्र आचार्य, हर्षवर्धन शास्त्री, मोहित अग्रवाल, राहुल राघव, मनोज शर्मा, नन्दकिशोर शास्त्री, विशाल सैनी, विवेक, सचिन, बन्टी गोला, जितेन्द्र, राजेश शर्मा, अवधेश, हेमन्त पाठक आदि थे।





