भूकम्प को लेकर नागरिक सुरक्षा संगठन करेगा छात्र एवं जनसामान्य को प्रशिक्षित

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियत्रंक नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि नागरिक सुरक्षा निदेशालाय उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देंशो के क्रम में दिनांक 25 व 26 अप्रैल 2015 को नेपाल के साथ भारत के कुछ राज्यों में आये भूकम्प की विभीषिका के दृष्टिगत भूकम्प के पूर्व भूकम्प के समय तथा भूकम्प के बाद की स्थिति के सम्बन्ध में स्कूल काॅलेजों के छात्र छात्राओं एवं जन सामान्य को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये गये हैं।

तत्क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल 2015 को अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी आपदा प्रबन्धन व नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, मथुरा के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों एंव जे0डी0 सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक ने माउण्ट हिल एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल अजय नगर बल्देव रोड, मथुरा में भूकम्प से बचाव का बृहद प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में धीरेन्द्र कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को बताया कि आपदाएॅं किस प्रकार की होती हैं। भूकम्प जैसी आपदा जिसकी पूर्व सूचना दे पाना संभव नहीं है किन्तु आपदा के दौरान आप धैर्य न खोऐं बाहर खुले स्थान पर आ जाऐं किसी भी बिल्डिंग की ऊॅचाई से डेढ गुना दूरी बनाकर ही शरण लें यदि तुरन्त बाहर निकल पाना संभव न हो तो दीवार के किनारे किनारे लाइन बनाकर खडे हो जाऐं अथवा टेबिल या तखत के नीचे अपने को छूपा ले। 

नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपने संबोधन में इतने अच्छे आयोजन के लिए प्रबन्धक समिति की। बरखा एंव विशाल वर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा, मथुरा के चीफ एवं डिप्टी चीफ वार्डेन कल्याण दास अग्रवाल की सक्रियता के कारण ही यहा यह सेवा अधिक सक्रिय व जिम्मेदार हैं। इनकी देखरेख में नागरिक सुरक्षा संगठन के डिवीजल वार्डेन चन्द्रशेखर, आईसीओ भारत भूषण तिवारी, स्टाफ अधिकारी गणेश पाल, दीपेश कुमार, रोहित कुमार, जगदीश सिंह आदि ने अपने साथियों के साथ अल्प समय में ही विद्यालय के इण्टर मीडियट के छात्र छात्राओं को बचाव की आपदा कालीन बिधियों से प्रशिक्षित किया और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में फॅसें घायल व्यक्तियों को चेयरनाट की विधि से नीचे उतारा जा सके। साथ ही नगर मजिस्टेªट ने बच्चों को यह भी बताया कि पूर्व भूकम्प के समय एंव भूकम्प के बाद की स्थिति में लिफट का प्रयोग न करें, बिजली के स्विच आॅन या आॅफ न करें। धैर्य बनाएॅ रखें और यदि कोई व्यक्ति कार या कोई अन्य वाहन चला रहे हैं तो सडक के बाई और वाहन को खडा कर दें और सुरक्षित स्थान पर शरण ले लें। इस कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य ने किया और इस अवसर पर शम्भू दयाल, विनय गौड, देवेन्द्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, नारायण सिंह, डा0 ललित यादव, राजेश कुमार शुक्ला, दीप्ती अग्रवाल, रिचा शर्मा, कामना चैधरी, गौरव शर्मा, मुकेश शर्मा, डोरी सिंह, अशोक यादव, रामेश्वर सिंह सहित लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti