मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह धनगर ने क्षेत्र के ग्राम नगला ताल, नगला भीम, मन्सू गढ़ी, छायरी, बिजौली, टेटीगाॅव, केहरीगढ़ी, पिलूखनी, नगला सूरज में जनसम्पर्क कर मतदाताओं के घर घर जाकर वोट माॅगें। इस अवसार पर उन्होंने मतदाताओं से कहा कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी एक कल्याणकारी देश व प्रदेश की स्थापना करना चाहती है, जब तक शोषित, उपेक्षित, एवं वंचित तथा अल्पसंख्यकों का स्तर ऊचाॅ नहीं होगा तब तक कल्याणकारी देश व प्रदेश की स्थापना नहीं हो सकती। इस लिए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ही एक पार्टी है जो उनके हकों के लिये लड़ रही है। जनसम्पर्क के दौरान उसके साथ दिनेश चन्द्र धनगर,, विजयपाल ध्नगर, रवि ध्नगर, राकेश धनगर, देवेन्द्र धनगर, राज कुमार धनगर, रूपेश धनगर, राजकुमार नट, कमलेश बाबू धनगर, भिक्की लाल धनगर, बन्टू कश्यप, राकेश सिंह धनगर, शिब्बों धनगर, राकेश धनगर, हरीश धनगर, हेमन्त माहौर आदि मौजूद थे।





