भैंस खरीदने गये ग्रामीण का शव खेत पर मिला

मथुरा। साठ हजार रूपये लेकर घर से भैंस खरीदने गये ग्रामीण के देर रात तक न लौटने से चिंतित परिवारीजनों ने थाना व कस्बा चैमुंहा पुलिस को सूचना दी और उसकी खोजबीन की। बाद में ग्रामीण का शव उसके खेत पर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय पुत्र जगनी निवासी चैमुहा कल घर से साठ हजार रूपये लेकर भैंस खरदीने के लिए गया था लेकिन वह देररात तक नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन गिर्राज नहीं मिला। आज सुबह गिर्राज का बेटा प्रमोद खेत पर गया था तभी उसने अपने पिता की लाश खेत पर पड़ी देखी जिसकी सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर इकटठे हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti