भोपाल । भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार सिमी के सभी 8 आतंकवादियों को पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन फरार आतंकियों को भोपाल से 10 किमी दूर ईटखेडी गांव में पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इन्हें घेरकर सरेंडर करने को कहा। सरेंडर ना करने की स्थिति में एनकाउंटर शुरू हो गया। इस एनकाउंटर में सभी 8 सिमी आतंकी मार गिराए गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बातचीत की है और पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की । सीएम शिवराज ने इस सिलसिले में एक उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई। सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जेल अधीक्षक सहित 5 कर्मचारिर्यों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड किए गए लोगों में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेलर विवेक परस्ते, जेलर आलोक वाजपेयी और मुख्य प्रहरी आनंदीलाल शामिल हैं। डीजी जेल ने कहा है कि 24 घंटे में मामले की जांच रिपोर्ट आ आएगी। सिमी के आतंकी जेल की बी ब्लॉक से फरार हुए। पहले उन्होनें बैरक तोडी। बैरक तोडने के बाद उन्होंने प्रधान आरक्षक रामाशंकर की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में ओढी जाने वाली एक चादर को बतौर रस्सी इस्तेमाल करके जेल की दीवार फांदी। भागने से पहले एक अन्य पुलिसवाले चंदन के हाथ-पैर बांध दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमी के जो आतंकी जेल से फरार हुए हैं उनके नाम मुजीब शेख, माजिद, खालिद, खिलची, जाकिर, सलीम, महबूब और अमजद हैं। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में आतंकियों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इसस पूर्व अक्टूबर 2013 में खंडवा जेल से भी सात आतंकी फरार हो गए थे। हालांकि, उनमें से कुछ पकडे गए, जबकि कुछ एनकाउंटर में मारे गए थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लापरवाही का आलम, हर मोहल्ले में बसा है ‘भोपाल’
संसद : आतंकी हमले और नोटबंदी पर हंगामा, राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित
J&K में दो आतंकी हमले, 5 आतंकी ढेर, जेसीओ समेत तीन जवान भी शहीद