मथुरा। राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 मृदुल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन का गठन भ्रष्टाचार मिटाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बेरोजगार युवाओं को सगंठित करने, नशा उन्मूलन रोके जाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संगठन द्वारा देश के 14 प्रान्तों में संगठन की इकाईया गठित हो चुकी हैं। लगभग 100 जनपदों से संगठन जुड़ चुका हैं। हजारों युवाओं को अब तक संगठन से जोड़ा गया हैं। संगठन आगामी समय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा जागरूकता, नेत्र चिकित्सा शिविर, पर्यावरण सरक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। जनपद में इसकी कमान पंकज दीक्षित को सौंपी गई हैं जो जनपद में संगठन के अभियान में युवाओं को जोड़ कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगे। उन्होंने बताया कि आगामी समय में संगठन द्वारा विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक, आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। वार्ता में खेमचन्द्र शर्मा, डा0 कृष्ण अवतार, विवेक निधि, राजेश शर्मा, राजकुमार चैधरी आदि उपस्थित थे।





