
मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रथम प्रयास में मंगलयान का मंगल ग्रह पर पहुंचना भारतीय वैज्ञानिकों की परिकल्पना कौशल व्यवस्था प्रबन्धन व क्रियान्वयन का कुशल प्रतक्षीकरण हैं। जिससें आज प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित हैं। उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों के इस इतिहास को रचनें पर बधई दी तथा इसका श्रेय यूपीए की चैयरमैन श्रीमती सोनिया गान्धी व मनमोहन सिंह की सरकार को देते हुए उनके गौरवपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, बिहारीकान्त तिवारी, चैं0 रणवीर पाडव, महेश रावत, देवेन्द्र यादव, कृष्णकुमार शर्मा, निशात अहमद, भुग्गल पहलवान, पं0 खेमचन्द्र शर्मा, जितेन्द्र मणि, कीर्ति कौशिक, सहजाद वेग, कमलेश चैधरी, नीलम कुलश्रेठ, विक्रम वाल्मीकि, यतीन्द्र मुकदम्, मनोज गौड़, पंकज चतुर्वेदी, सोहन सिंह सिसोदिया, शशिकान्त सारस्वत, दिनेश सरकार, जगत नारायण अग्रवाल, वकील कुरैशी, इकरार कुरैशी ने मंगलयान की सफलता से पहुंचनें पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS