मंडी में आढ़ती की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों की लाखों की नगदी पार

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के मंडी समिति स्थित आढ़ती की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रूपयें की नगदी को अलमारी सहित चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते समय दुकान के पास ही नाली में पड़ी दुकान में रखी अलमारी को बरामद किया हैं। वहीं मंडी समिति में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं। व्यापारी रात्रि में पुलिस गश्त लगाकर दुकानों की सुरक्षा कराये जाने की माॅग पुलिस से कर रहें थे। 

मिली जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति में हीरा सिंह की हीरा सिंह बाॅबी कुमार के नाम से अनाज की आढ़त हे। गत रात्रि उनकी भतीजी की शादी थी वह रोजाना की भांति दुकान बन्द कर घर चले गये। रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ कर घुस गये और चोरों ने पुरी दुकान को खगाल डाला। परन्तु उनके साथ कुछ नहीं लगा तो चोर दुकान में रखीर लोहे की अलमारी को ले गये और दुकान से थोड़ी ही दूर अलमारी को तोड़ कर उसमें रखें तीन लाख रूपयें की नगदी व पाॅच हजार रूपयें रेजगारी को लेकर अलमारी को वहीं छोड़ कर भाग गये। घटना की जानकारी सुवह उस समय हुई जब पडौसी दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठान खोलनें आये और उन्होंने हीरा सिंह की दुकान का शटर टुटा देखाकर इसकी सूचना हीरा सिंह को दी। जिस पर हीरा सिंह तुरन्त दुकान पर आ गये और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो इसी दौरान दुकान के पास ही बनी नाली में पड़ी टुटी अलमारी को बरामद कर लिया। पुलिस को हीरा सिंह ने बताया कि अलमारी में तीन लाख रूपयें की नगदी तथा करीब पाॅच हजार रूपयें की खरीज रखी हुई थी। पुलिस ने व्यापारी हीरा सिंह से तहरीर लेकर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti